Sunday, 12 March 2017

आज होलिका दहन है और मैं कई चीज़ें जलाकर भस्म कर देना चाहता हूँ.

आज होलिका दहन है और मैं कई चीज़ें जलाकर भस्म कर देना चाहता हूँ. और चाहता हूँ की उस आग की लपटें दूर तक दिखाई दें. अज्ञात लोगों को भी. नष्ट करने के और भी तरीके होते हैं पर मुझे जलाकर भस्म कर देने की प्रक्रिया का प्रभाव दूरगामी और अर्थपूर्ण लगता है. जला देना चाहता हूँ क्यूंकि अग्नि को पवित्र माना जाता है और उस धधक में कई ऐसी चीज़ें भी होंगी जिनको मैंने कभी बहुत पवित्र माना था.


ऐसा नहीं है की मैंने Shelley को पढ़ते पढ़ते अपने विचारो को उसके बताये छायावादी  सांचे पे ढाल लिया है. ऐसा भी नहीं है की मैं क्रोध में विनाशकारी चिंगारी को हवा देने का काम कर रहा हूँ. मैं चाहता तो हर उस चीज़ को जिसे मैं ख़त्म कर देना चाहता हूँ - उसके चीथड़े उड़ा सकता था - पर मैं वैसा नहीं करना चाहता. जला देना चाहता हूँ क्यूंकि अग्नि को पवित्र माना जाता है और उस धधक में कई ऐसी चीज़ें भी होंगी जिनको मैंने कभी बहुत पवित्र माना था.


आग में उर्जा होती है . उर्जा से नवनिर्माण भी होता है. और मेरा हमेशा से मानना रहा है की नवनिर्माण के लिए नष्ट हो जाना ज़रूरी होता है. जैसे की एक बीज - पहले अपना आवरण खोता है, फिर ज़मींदोज़ होता है, मिटटी में दबा दिया जाता है पर अंततः अंकुरित हो जाता है. हलकी ही फुनगी निकल आती है और कालांतर में एक वृक्ष बन जाता है. ऐसा वृक्ष जिसकी जडें मिटटी को धर पकडती हैं. वही मिटटी जिसमे कभी वो जमींदोज हुआ था.


जला देना चाहता हूँ क्यूंकि अग्नि को पवित्र माना जाता है और उस धधक में कई ऐसी चीज़ें भी होंगी जिनको मैंने कभी बहुत पवित्र माना था.

दृष्टिकोण या परिपेक्ष हमेशा वस्तुनिष्ट नहीं होता. मेरे सोचने के तरीके आपसे अलग हो सकता है और आपका मुझसे. और यकीं मानें ना इससे मुझे कोई फरक पड़ता है ना आपको पड़ना चाहिए. हम सब अपने अपने प्रश्नों के उत्तर ढूँढ रहे है. उत्तर.

"The answer my friend is blowin' in the wind... 
The answer is blowin' in the wind." 

       






 

Wednesday, 22 February 2017

मूर्ख : सदैव विजयी

मूर्खता के भी अपने फायदे हैं . भद्र लोगों को ही संभल कर चलना पड़ता है क्यूंकि निराधार तर्कों में अक्सर विजय मूर्ख की ही होती है . कहीं पढ़ा था “हमारे लोकतंत्र का सबसे बड़ा विद्रूप यह है की चार गधे मिलकर एक विद्वान् को चुप करा सकते हैं क्यूंकि बहुमत होता है उनका” . इस तर्क को अगर थोडा विस्तृत परिपेक्ष में देखें तो संभवतः जीवन में हर दिन घटित होने वालो क्षणों में भी मूर्ख ही सदैव विजयी हो जाते हैं . 

ऐसे में व्यक्ति क्या करे? वैकल्पिक रूप से मूर्खों के मुंह ना लगे ? यद्यपि इसके की उसके “मूर्खों – से- मुंह –ना – लगने“ के प्रयास को “घमंड” का प्रतिमान समझ लिया जायेगा? शायद हाँ ! क्योंकि इसी में भला है . भीड़ मूर्खों की ही रही है . ऐतिहासिक काल से. संख्या ज्यादा है . स्वर ऊँचा है . भले ही निरर्थक है . पर खुद पर भरोसा विद्वानों से भी ज्यादा . मूर्ख हैं – शायद रह भी जायें जीवनपर्यंत. कुछ चीज़ें कभी नहीं बदलती . 

एक विकल्प यह हो सकता है की मूर्खों के अधिकार छीन लिए जायें . उनको बोलने का हक़ भी ना हो ऐसा कानून बना दिया जाये . पर विद्वान शायद ये भी ना कर पाएं ... क्योंकि उनकी विद्वता उनको एकाधिकार की अधिवक्ता बना देती है . और एक अहम् फैसला यह भी होगा की “कौन मूर्ख है? “ इसका फैसला कौन करे? माना की मूढ़ गलत हैं पर यह भी तो ज़रूरी नहीं की ज्ञानी सदैव सही ही हों . 

कभी कभी लगता है की विद्वता कितनी बेबस हो जाती है . लचर . लाचार . लालायित . “सत्य विचलित हो सकता है , पराजित नहीं “ जैसे वाक्यों का अर्थ गाम्भीर्य में समय नष्ट कर देने वाली . आशावान . अधूरी . 

- मिश्राजी उर्फ़ ऑगस्टस

Thursday, 9 February 2017

Kicking Ass with wild abandon: Why and how

Kicking Ass with wild abandon: Why and how
--------------------------------------------------------------------
The lion might be the king of the jungle but you never get to see a wolf performing in the circus at the whims of a ringmaster.
Both wolves and lions are wild and carnivorous. Whereas the lion symbolizes bravado and valor, we often figuratively refer to a wolf as rapacious, ferocious, or voracious person or thing. Wild animals never are peaceful and calm but it has always been the wolf who gets painted in the grey shades. As if it is a demon. Or rather an evil. And the lion walks away with all the honors.
Wolves are necessary. They hunt in a pack. There is competition and they know how to kill. Competitiveness makes them tough. And rough. For the better. What is often perceived as shrewdness of the wolf is actually an organism in a myriad food chain doing its best to survive at the top of the food chain. Even if it doesn't get the honors for what it is - it defines its category- of being wild. The largest member of the dog family can't be a pussy!
And while we discuss about the wild ones, the pet cats shouldn't celebrate either. For they might look good in their masters laps while taking orders and getting high-fives at doing stunts taught during training by their human (or humane) masters, but it is the wild ones who rule the jungle. And sooner or later, it is always about getting to rule. It is about power. Pets can't understand the thrill. They never have and they never will. Symbolism intended.
So, let us invoke the wolves in us! And make ourselves rough. And tough. Life has an uncanny knack of throwing us to the wolves to make us tough. It is our responsibility then to return leading the pack.
For once, let us defy taking orders and start kicking some ass! Let us invoke the wolves in us to run free with wild abandon.
And while we do that, let us sing along Savage Garden's 'The Animal Song' :
"I've got to break away, So take my hand now!
Cause I want to live like animals, Careless and free like animals!
I want to live... I want to run through the jungle
With wind in my hair and the sand at my feet"
- Mishraji a.k.a Augustus

Tuesday, 17 January 2017

शायद भगवान् ही हूँ मैं

याद करते हो मुझे तब जब तुम्हें मेरी ज़रूरत है तो लगता है शायद भगवान् ही हूँ मैं... और फिर भूल जाते हो जैसे की भगवान् को भूल जाने का प्रावधान है स्वार्थ सिद्धि के बाद! शायद तुम्हारे लिए आम बात हो पर ऐसा करके तुम मुझे मेरे भगवान् होने का आभास करा देते हो. कई मायनो में ये अच्छा भी है. ऐसा करके तुम मेरे स्वनिर्धारित आत्म-महत्त्व का जो इज़ाफ़ा करते हो ... कसम से, तुम मुझमे सर्वशक्तिमान होने का भाव भर देते हो. समझते खुद को तुर्रमखां हो पर चालाकी में भूल जाते हो कि चाणक्य अनुयायी हम भी है.

गलती तुम्हारी नहीं. शायद तुम्हे लगता हो की मंदिर में माथा टेक कर, पुजारी जी के सामने नतमस्तक होकर और दान पिंड में 501 रूपए (नयी करेंसी वाले) चढ़ाकर तुमने भगवान् को प्रसन्न कर लिया. चालाकी कर ली. पर शायद तुम्हारा भगवान् को प्रसन्न करने का modus operandi सैधांतिक रूप से असफल तब हो जाता है जब तुम ये भूल जाते हो की भगवान् चाहे जितने भी भोले हों (भोलेनाथ जैसे), उनको खुश करने के लिए सालों तपस्या करनी पड़ती है. रावण तो रगों में है तुम्हारे पर शिव स्त्रोत कंठाग्र करने से भी जी चुराते हो?  कैसे मानेंगे मेरे अंतरात्मा के बम भोले कि तुमपे विश्वास कर लूं? आखिर कैसे?

समुद्र मंथन होता है तो हलाहल चुपके से सरका देते हो मेरे डाइनिंग टेबल पे. सोचते हो मुझे पता नहीं चलेगा. मैं जान बूझ कर पी भी लेता हूँ swagger में. वैसे मुझे उतना फरक भी नहीं पड़ता. कोई नयी बात नयी है हँसकर टाल देना मेरे लिए इसको की तुमने cool बनने की हर बार की तरह एक बार और असफ़ल कोशिश की. फरक बस इतना हो जाता है कि  पौराणिक समुद्र मंथन बस एक बार हुआ था और कलयुगी समुद्र मंथन हर एक कलयुगी के साथ हर दिन होता है.

Causal Analysis के अनुसार Casual relationships are usually identified as average effects, but may not apply to every individual. ये mention करना भी ज़रूरी है की Casual Analysis को "gold standard" माना जाता है Data Science में. साधारण शब्दों में धारणा नहीं बनानी चाहिए किसी भी चीज़ की. इस ज्ञान के भान के बाद भी जब retrospect में देखता हूँ तो लगता है की तुम नहीं होते तो ख़ुद के भगवान् होने का अनुभव नहीं कर पाता मैं. तुम ज़रूरी हो मेरे लिए. मेरे सेल्फ ओबसेशन के लिए.

समय नही बच पाता अब उतना की समय बिता सकूँ इन वैचारिक मानदंडो पर. कमी होना भी ज़रूरी है. समय की कमी हो या तुम्हारे वफ़ा(दारी) की. मुझे भगवान् बना देने का शुक्रिया. ये सब नहीं करा सकते. तुमको धन्यवाद इसका.

अगर पढ़ते पढ़ते यहाँ तक पहुँच गए हो तो एक सुझाव मान लो. फ्री हो अगर तो youtube पे "I took a pill in Ibiza" वाला गाना सुन लो... incredibly deep है. काफी सारी बातें हो गयी  हैं या कह दी गयी हैं उस 4 मिनट के  गाने में और अगर feel ना हो depth तो फिर "The Chainsmokers - Closer (Lyric) ft. Halsey" ही सुन लो. तुम्हारी ख़ुशी में ही मेरी ख़ुशी है क्यूंकि शायाद भगवान् ही हूँ मैं.

दर्शन तब दूंगा जब मेरा मन करेगा. तपस्या में लीन रहना तबतक. या ऐसा करो रहने ही दो. तुमसे ना हो पाएगा.

Saturday, 14 January 2017

What's in a (Bihari) name?

Disclaimer: If you are Bihari who is way too jazbaati and has read about a lot of "cultural cringe" and other jargon and consider any joke aimed at you as a potential missile launched to demean you and shred your identity to pieces then this post is not for you. This also goes for the non-Biharis who mock people from a different culture/ ethnicity and wear their self inflicted sense of superiority as a badge of honour while it actually is a badge of shame. People belonging to both of the mentioned classes must not read any further. I write film reviews too sometimes. May be we can meet up over those blog posts :)
------------------------------------------------------------------------------------------------------

If the post title were a Multiple Choice Question (MCQ) the options could very well be something like the ones mentioned underneath:
a) The ones having Kumar/ Kumari (say... ABC Kumar, PQR Kumari)
b) The ones having two first names (say... Narendra Rahul or Sushma Soniya)
c) The names where "sha" (श) and "sa" (स) swap places. (say ... Nitis or Shaurabh)

Take a pause! And think about the Bihari fiefdom in your friend circle pompously carrying these specimens as a signature of their ethnicity. Smile. Read on.

An exploratory analysis for the sets mentioned above leads to a familiarity with the Bihari/UP ethnicity. In a way, that makes all the Biharis identifiable. Haha! Unity! In diversity!

Let us delve deeper into the three subsets mentioned aforesaid:
While addition of a Kumar/Kumari in the name adds uniformity, it also signifies that most of us Biharis belong to the same family sharing a common name. Commonality. Ek Parivar... you see!

The curious case of two first names (I too have it but mine is a case having a different reason of its own ...potential content for some other blog post maybe) represent diversity. Two distinct first names. Yet belonging to a same individual. Ek roopta ...you see!

The third set carries with it the perennial problem which we Biharis face when in comes to pronunciation. For example... we get bitten by machchad while India has issues with machchar. We await shaavan ka mahinaa because we are totally into  barsha ritu. So we tend to be a lot more khus when that happens.

Between the three, I guess the second has a lot more swagger. Why? Because if AMU fame Syed Ahmed Khan (and later Jinnah) gave undivided India the Two-Nation Theory, then we Biharis too were not very far behind. We gave the post independence India a Two-Name Theory. Take that! On your face haters!

Yo!

The title of the blog post is Saprem (read: सप्रेम) dedicated to William Shakespeare!


(to be continued...)

Sunday, 6 November 2016

Conversations with Ritu... Chapter 1

"Bro! What kind of girl would you be interested in? The home makers or the ones who work?" asked my sister. "Depends Sis! Date karna hai fir toh open to all wala case hai mera!" I tried to shrug the question off by laughing at my own joke marveling at the awesomeness of my own joke. In came the response "Don't you think you need to revamp your jokes and polish your sense of humor... even Sidhdhu won't laugh at the jokes you are making these days. बड़ा आया अगला कपिल शर्मा India का!". My self inflicted sense of awe was soon brought back to Earth within a few seconds whereas IMO it had sky rocketed post the tongue in cheek response I had managed to carve out.

What followed next was a series of name calling. ऐसे ऐसे nicknames पुकारे गए की लगा आज युद्ध छिढ़ गया है Israel और Philistine में. That is a routine thing for us. We start our conversations by this. And this was an interesting topic that had came up.

"On a serious note, this whole idea of people getting married seems a scam to me". I said. "Not that I am misogamist or something but actually I do not believe in this whole idea wherein people get tied. People should date and not get married" I continued. I tried to be very serious in my tone because even though I was bursting out laughing from the inside, I have known from whatever little experience I have gathered that whenever you start giving "gyan" or something "फंडात्मक" you have to have a serious tone and a poker face to add to the special effects.

"तुमने फिर से art movies देखनी शुरू कर दी है ना? " she replied back laughing. "या आजकल फिर से Facebook छोड़ छाड़कर Quora के नशे में डूब गए हो ...तुम्हारी facebook activity भी काफी minimal है वैसे इन दिनों ... I am sure these are the things that have been doing the damage मेरे Albert Einstein! Haha!"

"It doesn't work like that, Abhinav! Perhaps you are still not able to comprehend this yet. May be you will take some time to come to grips with the fact that responsibilities and permanency are also equally important and they go hand in hand. Some people take time to understand this and it is perfectly okay to have doubts. Having doubts imply that people spend time thinking over something. And you can think only when you have the brains to think about things." She spoke ever so calmly.

"And you should remember... behind every successful man is a woman and behind every unsuccessful man are many women on whom he wasted time running after" She tried to dispel the seriousness that had crept in with all this serious grown up talk that we were having.

She made sense. And her "funde" appeared logical. But it is a sibling thing to better the effect of the "funde" thrown at you with an even better execution of serious dialogue delivery. आखिर कैसे स्वीकार कर लें की ज्ञान कोई और भी बेहतर दे सकता है हमसे.

"Heard of the story of Zeus?? The Greek God much like Brahmajji who when created man, blessed him with four hands and four legs and two heads. So powerful he became that he considered himself even better than the creator and tried to belittle him. The Created was feared by the Creator. Big time. As a consequence he was split into two people. One each with a head and two hands and legs. It is said that Zeus had condemned them to search for the other. कहते हैं तबसे soulmates का concept introduce सा हुआ था... उस इंसान की तलाश जो आपको पूरा कर दे " I said. Taking pauses while I spoke to add the effect of something that was very meaningful and stuff.

" तुमको पता है ... "आप जैसा कोई मेरी ज़िन्दगी में आये तो बात बन जाये"  वाला गाना इसी concept पे बनाया गया था originally जिसको बाद में item number में convert कर दिया गया था " I added in a way to make it sound like a fun fact told after a documentary. "Whoa! I didn't know about the song वाला thing" she said. "Yes! because I made it up just now" I replied.

And we burst out laughing. इतनी serious बातों के बाद हसना ज़रूरी हो जाता है.


"चलो फिर ... इसको अगले call में continue करेंगे... थोडा ब्लॉग पे भी work करना है , आजकल फिर से लिखना शुरू किया है "

"हाँ! पर time से खा लेना ... और चमगादड़ type रात भर मत जगे रहने ये सोचके की कल सन्डे है ...और ..."
I had disconnected the phone. Incomplete conversations give me the thrills. Bollywood kinds! That's why! And why not? Haha!

It was time for Coldplay to take over and take me to someplace else!


Chapter 1 ends here. For more in the series stay tuned! :)

Saturday, 22 October 2016

Weekend Strolls ... Chapter 1

" काहे भैया ? कोई अपराध हो गया है क्या हमसे ?? आप आ नहीं रहे थे हमारे यहाँ आजकल juice पीने ?? हम टकटकी लगाये देखत रहे और आप हैं की एक भी दिन ताके भी नहीं इधर पिछला दू तीन महीना से ". मेरे इलाहाबादी Juice वाले ने एकदम से हमसे पुछा.  इतना melodrama तो बिलकुल expect नहीं किया था मैंने जब मैं juice पीने का मन बनाते हुए अपने flat से निकला था.  पर आखिर हम भी बॉलीवुड वाले हैं ... जवाब तो देना ही था.

"बहुत काम था आजकल भैया नहीं तो कसम तो हम भी खाए हुए हैं के juice जब भी पियेंगे बस आप ही के यहाँ का वरना नहीं ... समुद्र मंथन के बाद जो अमृत निकला था बस वैसा ही स्वाद है यहाँ आपके ठेले के अनार juice का" मैंने भी ताबड़तोड़ reply किया. माहौल थोडा हसने खिलखिलाने का हो तो juice वगैरह थोडा ज्यादा मज़ेदार लगने लगता है.

"Haha! you are funny... that was epic!" की आवाज़ आई तो मुझे भी लगा की juice वाला इतनी भीषण English बोल कैसे गया मेरे समुद्र मंथन वाले reference पे ... पर feminine touch था इस आवाज़ में. नज़रें तुरंत मेरे mobile phone की स्क्रीन से हटकर सामने की ओर टिक गयी. तुरंत.

"Yo! Mishraji ... such aww... much wow" आवाज़ आई अन्दर से. Response देना अब मेरा मौलिक responsibility था अब तो. "Yeah man! Not everyone gets the "Samudra Manthan" reference, I must add. So you seem pretty well read to me" मैंने भी सरपट जवाब दिया.

माहौल सेट था अब.
 "समझ में तो हमको आया नहीं भैया क्या बोले अभी लेकिन ज़रूर अच्छा वाला चुटकुला होगा... ई भैया बहुत हसोड़ हैं... " Juice वाला भी ख़ुशी में बोल पड़ा इसी बीच.

"You seem to have quite a fan following around here, dude!" she jokingly said.
"Yeah ... they all are strangers in the first meeting. Fans after that" I retorted impromptu. और हम दोनों हसने लगे सेंटेंस ख़तम होते होते. तीनो actually. Juice वाले की हसी सबसे ताबड़तोड़ थी.

"कितना हुआ भैया?" पुछा उसने juice वाले से.
"70 रुपया मैडम... आपका और सर का"
"लीजिये भैया" उसने सीधे 100 रूपए का नोट बढाया. और मेरी तरफ मुस्कुरा के बोली " तुम पे कर रहे हो अगली बार जब हम juice पीने आयेंगे".

"How about an ice-cream now? I pay for that and we are even-steven? अगली बार की तब देखेंगे" मैंने कहा. और हम निकल पड़े आगे ice-cream वाले की तरफ.

कभी कभी लगता है चीज़ें कितनी सरल हो जाती हैं जब आप हलके फुल्के मूड में होते हो... हँसते रहते हो हँसाते रहते हो. शायद यही हँसते रहने का स्वभाव हमें कुछ भी झेल जाने का strength देता रहता है.

हैप्पी वीकेंड folks!
चियर्स !